पीलीभीत, जुलाई 24 -- पीलीभीत। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और डीएम के निर्देशन में मीना मेमोरियल गायत्री बाल विद्या मंदिर कैम में दहेज प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत जागरुकता कार्यक्रम आयेाजित किया गया। हब फार वूमेन एंपावरमेंट से जेंडर स्पेशलिस्ट अजीत सिंह ने उपस्थित छात्राओं को महिला कल्याण विभाग की संचालित विभागीय योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य, कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, स्पॉन्सरशिप योजना व सखी वन स्टॉप सेंटर के बारे में जानकारी दी। इसके साथ चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, 181, 112, 1076 एवं 1090 के बारे में बताया गया। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...