मुरादाबाद, जुलाई 15 -- एवरग्रीन कोहिनूर इंटर कॉलेज में नेशनल एकेडमी फॉर सोशल मूवमेंट एवं नागरिक एकता परिषद के संयुक्त तत्वावधान में मिशन शक्ति एवं पॉश जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, बालिका संरक्षण, लैंगिक समानता, संविधान से मिले अधिकारों तथा जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और महिला सुरक्षा संबंधी जागरूकता पोस्टरों के माध्यम से संदेश दिया।

कार्यक्रम की जानकारी सहायक अध्यापक रोहिल ने छात्र-छात्राओं को गुड टच और बैड टच के विषय में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि किसी बच्चे या बालिका के साथ कोई अनुचित स्पर्श करने का प्रयास करे तो उसे तत्काल विरोध करना चाहिए, शोर मचाना चाहिए और भरोसेमंद अभिभावक, शिक्षक...