पिथौरागढ़, मई 17 -- संतोष, पिथौरागढ़। बलुवाकोट पुलिस ने राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में जागरूकता शिविर लगाया। इस दौरान पुलिस में छात्राओं को गुड टच-बैड टच, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध सहित पुलिस हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूक किया। साथ ही छात्राओं से किसी भी समस्या पर तुरंत पुलिस व अभिभावकों को जानकारी देने को प्रेरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...