लखीमपुरखीरी, मार्च 25 -- पसगवां कोतवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हरेंद्र वर्मा के संयोजन में मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मिशन शक्ति फेज - 5 के अंतर्गत आयोजित चौपाल में उपनिरीक्ष कमला प्रसाद सरोज ,महिला आरक्षी रेनू व कविता पुलिस टीम ने छात्राओं को महिलाओं के लिए जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। साथ ही गुड टच व बैड टच सहित साइबर अपराध से बचने की जानकारियां भी दी। पुलिस टीम ने सरकार द्वारा चलाई जा रही कन्या सुमंगला योजना के साथ ही बेटियों को महिला अपराधो से बचने के टिप्स भी बताए। इस अवसर पर एकता अग्रवाल, आनंद सिंह व बच्चे मौजूद रहे ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.