काशीपुर, अप्रैल 20 -- काशीपुर। चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को पोषण पखवाड़ा के आठवें संस्करण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को पौष्टिक आहार और स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जागरूक किया गया। छात्राओं ने पोस्टर मेकिंग के माध्यम से पौष्टिक एवं संतुलित भोजन के महत्व को प्रदर्शित किया। गृह विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर शीतल अरोरा ने स्वयंसेवियों को पोषण, संतुलित आहार और स्वस्थ खानपान की जानकारी दी। उन्होंने अधिक से अधिक ज्वार, रागी, फाइबर युक्त अनाज, केमिकल रहित सब्जियां और फलों के सेवन पर जोर दिया तथा जंक फूड से दूर रहने की अपील की। यहां प्राचार्य डॉ. कीर्ति पंत, एसोसिएट प्रोफेसर दीपिका गुड़िया, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वंदना सिंह, डॉ. गीता मेहरा, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दीपा चनियाल, डॉ. अंजली गोस्...