छात्राओं को किया गया जागरुकता
किशनगंज, मई 19 -- किशनगंज। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, पुराना खगड़ा में जिला पदाधिकारी के आदेशानुसार महिला एवं बाल विकास निगम अंतर्गत जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन एवं वन स्टॉप सेंटर, किशनगंज द्वारा मंगलवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं किशोरियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा सेवाओं एवं सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने खुलकर अपनी समस्याएँ एवं अनुभव साझा किए, जिन पर संबंधित कर्मियों द्वारा मार्गदर्शन एवं आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। यह भी पढ़ें- बाल संरक्षण व बाल विवाह पर चला जागरुकता अभियान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.