मुरादाबाद, जनवरी 7 -- राजकीय इंटर कॉलेज लाइनपार की कक्षा 9वीं की छात्राओं को शैक्षिक भ्रमण कराया गया। कंप्यूटर विषय की छात्राओं को लाइनपार स्थित कृष्णा कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में कंप्यूटर से संबंधित जानकारी दी गई, जहां संचालक अमित कुमार ने छात्राओं को कंप्यूटर के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. मुक्ता अग्रवाल, नीरज खत्री, डॉ. गिरजा देवी, गीता आदि मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...