पीलीभीत, दिसम्बर 13 -- पीलीभीत। महिला कल्याण विभाग की ओर से बाल विवाह मुक्त भारत अभियान व अंतरराष्ट्रीय हेल्थ कवरेज डे कार्यक्रम इकरा पब्लिक गर्ल्स इंटर कॉलेज में सम्पन्न हुआ। छात्राओं ने पोस्टर बनाएं। कार्यक्रम की शुरुआत जिला मिशन कोऑर्डिनेटर सुवर्णा पांडेय ने बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ दिलाते हुए कराई गई। जिला मिशन कॉर्डिनेटर ने बालिकाओं को स्वयं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने सलाह दी गई व बालिकाओं को एनीमिया रोग के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। कार्यक्रम में बाल विवाह मुक्त अभियान के प्रति बच्चों व अध्यापकों को जागरूक करने के लिए पोस्टर प्रतियोगिता कराई गई। विद्यालय की छात्राओं ने बाल विवाह, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर, जेंडर डिस्क्रिमिनेशन, महिलाओं की स्वास्थ्य प्राथमिकता आदि विषयों पर प्रतियोगिता कराई गई और प्रथम,द्वितीय व तृतीय स...