छात्राओं को एचपीभी वैक्सीन के प्रति किया जागरुक
गिरडीह, मई 11 -- गावां, प्रतिनिधि। प्रखंड के उमवि कन्या बिरने में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं को एचपीभी वैक्सीन के महत्व की जानकारी दी गई। इस दौरान एमपीडब्ल्यू अनिल कुमार ने छात्राओं एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए बताया कि एचपीभी वैक्सीन भविष्य में होने वाले सर्वाइकल कैंसर से बचाव में काफी प्रभावी है। उन्होंने बताया कि यह वैक्सीन 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की छात्राओं को लगाया जाएगा तथा सरकारी अस्पतालों में यह पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध है। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी बच्चियों को समय पर यह टीका अवश्य दिलवाएं ताकि भविष्य में गंभीर बीमारी से बचाव हो सके। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी कई महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.