बदायूं, मई 10 -- पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिला सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें मिशन शक्ति टीम ने बालिकाओं से संवाद कर उन्हें सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। संविलियन विद्यालय हर्रायपुर में मिशन शक्ति टीम का नेतृत्व कर रही महिला उपनिरीक्षक पूजा तोमर ने बालिकाओं को महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध को पहचानने और उनके विरुद्ध आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य कुंवरसेन, आरक्षी अक्षी तोमर, श्वेता रानी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- हेल्पलाइन नंबर की दी जानकारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...