आगरा, मार्च 15 -- प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में उदयन केयर की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ सरस्वती वंदना और शालिनियों के मनमोहक नृत्य के साथ हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. रुचिका गर्ग ने नारी शक्ति को निखारने के लिए संस्थान के प्रयासों की सराहना की। मुख्य सलाहकार डॉ. सुशील गुप्ता ने छात्राओं को जीवन में आदर्श स्थापित कर निरंतर प्रगति करने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर मेंटर्स द्वारा भावपूर्ण नाट्य और गीतों की प्रस्तुति दी गई। अंत में हुनर हाट का अनावरण हुआ, जहां छात्राओं ने अपने कौशल और कलाकृतियों का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में डॉ. शुभा कुलश्रेष्ठ, जॉन प्रदीप उलरिक प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...