रांची, जुलाई 30 -- चान्हो/मांडर, हिटी। शिक्षा विभाग की संयुक्त सचिव इस्मिता टोप्पो ने गुरुवार को मांडर प्रखंड के पीएमश्री विद्यालय हेसमी और चान्हो प्रखंड के पीएमश्री विद्यालय सिलागाई का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि छात्राओं को नियमित आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जाए और विद्यालय की बैंड टीम को भी बेहतर ढंग से विकसित किया जाए, ताकि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शैक्षणिक गतिविधियों, आधारभूत सुविधाओं और पीएमश्री योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की। टीम में अतिरिक्त कार्यक्रम पदाधिकारी अखिलेश कुमार और सतीश मिश्रा भी शामिल थे। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने कक्षाओं में पढ़ाई की व्यवस्था, विद्यालय परिसर की स्वच्छता, उपलब्ध संसाधनों के उपयोग और विद्यार्थियों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। पीएम...