लखीमपुरखीरी, अगस्त 2 -- मिशन शक्ति फेज-6 अभियान के अंतर्गत थाना मैगलगंज पुलिस द्वारा सीक्रेट हार्ट एकेडमी, प्रेम नगर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह एवं महिला आरक्षियों ने विद्यालय की छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा एवं कानून संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। महिला आरक्षियों ने छात्राओं को वह पंपलेट भी वितरित किए। इस दौरान छात्राओं को गुड टच-बैड टच, महिला हेल्पलाइन एवं अन्य टोल फ्री नंबरों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक फादर जोनी, प्रधानाचार्य फादर अनिल सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...