रांची, जून 18 -- बुंडू, प्रतिनिधि। बुंडू महिला थाना प्रभारी खुशबू वर्मा ने गुरुवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्राओं के बीच जागरुकता कार्यक्रम चलाया। कार्यक्रम वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के निर्देश तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रांची के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराध, महिला छेड़छाड़, साइबर अपराध, मानव तस्करी, सोशल मीडिया से जुड़े अपराध, डिजिटल अरेस्ट, नशा के दुष्परिणाम, बाल विवाह, दहेज प्रथा, गुड टच-बैड टच, डायल 112 और साइबर शिकायत नंबर 1930 की जानकारी दी गई। इसके साथ ही शिक्षा का महत्व, लक्ष्य निर्धारण, धैर्य, समय प्रबंधन जैसे विषयों पर भी प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं और शिक्षिकाओं के बीच महिला थाना बुंडू का संपर्क नंबर भी साझा किया गया।

हिंदी हिन...