पीलीभीत, अप्रैल 15 -- पुरनपुर। गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में नारी शक्ति वंदन अधिनियम विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं एवं समाज में महिलाओं के अधिकारों, सशक्तिकरण तथा उनके संवैधानिक संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। संगोष्ठी में वक्ताओं ने नारी सशक्तिकरण के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम है। डा. अर्निका दीक्षित ने कहा कि अधिनियम से महिलाओं को नई पहचान और भागीदारी का अवसर मिलेगा। डा. राजिया शकील ने कहा कि महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से समाज में संतुलित और समावेशी विकास संभव होगा। यह भी पढ़ें- नारी वंदन अधिनियम समानता स्थापित करने की दिशा में कदम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.