रांची, फरवरी 12 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूजे) के कार्यवाहक कुलपति प्रो. सारंग मेढेकर ने गुरुवार को गर्ल्स हॉस्टल का औचक निरीक्षण कर मेस और छात्रावास की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पिछले कुछ दिनों से छात्र-छात्राएं भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर लगातार शिकायतें कर रहे थे। इन शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए कुलपति और कुलसचिव केके राव बिना किसी पूर्व सूचना के सीधे मेस परिसर पहुंचे। कतार में खड़े होकर भोजन का स्वाद लिया और गुणवत्ता जांची कुलपति ने स्वयं कतार में खड़े छात्रों के बीच जाकर दोपहर के भोजन का स्वाद लिया और गुणवत्ता की जांच की। इस दौरान छात्राओं ने शिकायत की कि मेस में निर्धारित मेन्यू का पालन नहीं किया जाता और स्वच्छता में भी लापरवाही बरती जाती है। मामले को गंभीरता से लेते हुए कुलपति ने मेस प...