समस्तीपुर, जून 9 -- समस्तीपुर। ग्रीष्मावकाश के बाद जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (के.जी.बी.वी.) के खुलने के पहले की तैयारी को लेकर डीईओ और डीपीओ, प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्वशिक्षा अभियान, समस्तीपुर को विभिन्न बिंदुओं पर निर्देश दिए गए हैं। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद, शिक्षा विभाग के राज्य परियोजना निदेशक ने यह निर्देश दिए हैं। दिए गए निर्देश के अनुसार ग्रीष्मावकाश के बाद बालिकाओं के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के छात्रावास में लौटने से पहले वहां विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लेनी हैं। यदि किसी कस्तूरबा विद्यालय भवन में छोटी मरम्मति व रंग रोगन की आवश्यकता है, तो उसे पूरा करा देना है। शौचालय व टंकी की साफ-सफाई सुनिश्चित करानी हैं। यह भी पढ़ें- गर्मी की छुट्टियों में कस्तूरबा स्कूलों की सभी व्यवस्थाएं होंगी दुरुस्त कस्तूरबा ...