प्रयागराज, फरवरी 6 -- जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को शिक्षाशास्त्र विभाग की एजुकेशनल लैब की ओर से शैक्षिक एवं व्यक्तिगत परामर्श सत्र का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मनोवैज्ञानिक डॉ. सपना त्रिपाठी ने छात्राओं को शिक्षा, करियर और जीवन से जुड़े विभिन्न विषयों पर उपयोगी मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने व्यक्तिगत परामर्श के माध्यम से छात्राओं की समस्याओं को सुना और उनके समाधान सुझाए, जिससे छात्राओं को मानसिक, शैक्षिक और भावनात्मक रूप से सशक्त होने की प्रेरणा मिली। इस अवसर पर डॉ. माधुरी राठौर, डॉ आशीष मिश्र, डॉ निर्मल गुप्ता, डॉ फातिमा नूरी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...