छात्राओं के लिए कौशल प्रशिक्षण के नौ कोर्स में प्रवेश शुरू
प्रयागराज, जून 17 -- प्रयागराज, संवाददाता। राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान (महिला) न्यू कटरा ने सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न कौशल प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। संस्थान में इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम डिजाइन एंड रिपेयर, फूड प्रोडक्शन, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, कैटरिंग एंड हॉस्पिटैलिटी, कॉस्मेटोलॉजी, ड्रेस मेकिंग, फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी, सेक्रेटेरियल प्रैक्टिस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रोग्रामिंग असिस्टेंट समेत नौ ट्रेड संचालित हैं। संस्थान के प्राचार्य अजय पाल सोमवंशी ने कहा इच्छुक संस्थान में आकर प्रवेश फॉर्म लेकर आवेदन कर सकते हैं। कहा प्रशिक्षण के साथ प्रमाणपत्र, व्यावहारिक शिक्षा और प्लेसमेंट सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। 14 वर्ष या उससे अधिक आयु की इच्छुक महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकती हैं। प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.