हाजीपुर, मार्च 17 -- लालगंज। संवाद सूत्र लालगंज प्रखंड क्षेत्र के बसंता जहानाबाद पंचायत स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक (10 2) विद्यालय, बसंता जहानाबाद में छात्राओं के बीच हाइजीनिक किट वितरण किया गया। इस दौरान इंटर वर्ग की करीब 45 छात्राओं को हाइजीनिक किट प्रदान की गई। उन्हें व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। किट बिहार शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा उपलब्ध कराई गई है। कार्यक्रम में मुखिया संघ अध्यक्ष गणेश राय ने छात्राओं के बीच किट का वितरण किया। उन्होंने हाइजीनिक किट के उपयोग और उसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वच्छता अच्छे स्वास्थ्य की पहली सीढ़ी है। दैनिक जीवन में साफ-सफाई अपनाकर कई संक्रामक बीमारियों से बचा जा सकता है। छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने की सलाह दी और कहा कि यह शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आवश...