हजारीबाग, अप्रैल 22 -- हजारीबाग । हजारीबाग यूथ विंग ने सखी सेतु की कृतिका शाह के सहयोग से बुधवार को छात्राओं के बीच सेनेटरी पैड का वितरण किया। इस अवसर पर संस्था की कार्यकारिणी सदस्य सेजल सिंह ने कहा कि बदलते समय के साथ जागरुकता बढ़ना बेहद जरूरी है। मौके पर लायंस क्लब 322 ए की सुधा वर्मा, यूथ विंग के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन, करण जायसवाल समेत कई लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...