साहिबगंज, अप्रैल 11 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि । नगर पंचायत क्षेत्र स्थित नागेश्वरी देवी मेमोरियल बालिका उच्च विद्यालय बरहरवा में शुक्रवार को छात्राओं के बीच जागरुकता कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में बरहरवा सीएचसी के बीपीएम संजय कुमार सिंह ने सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 14 से 15 साल की किशोरियों के लिए झारखंड सरकार की ओर से नि:शुल्क एचपीवी वैक्सीन दिया जा रहा है। यह टीका महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा प्रदान करता है, जो कि एक गंभीर बीमारी है। उन्होंने कहा कि समय पर टीकाकरण कराने से इस बीमारी के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने निर्धारित आयु वर्ग की सभी बालिकाओं से अपील की कि वे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र, विशेषकर सीएचसी बरहरवा पहुंचकर यह टीका अवश्य लग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.