जहानाबाद, अप्रैल 11 -- घोसी, निज संवाददाता घोसी नगर पंचायत के घोसी बाजार स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शनिवार को धूमधाम से कस्तूरबा जयंती का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी उपस्थित हुए। जयंती कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्डन आभा रानी ने की। इस मौके पर बीईओ एवं उपस्थित सभी कर्मियों ने सर्वप्रथम कस्तूरबा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया। आयोजित कार्यक्रम में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने छात्राओं को कस्तूरबा गांधी के जीवनी के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। वार्डन आभा रानी ने कहा कि कस्तूरबा गांधी महात्मा गांधी की पत्नी थी और आजादी की लड़ाई में उन्होंने महात्मा गांधी का साथ दिया। उन्होंने कहा कि वास्तव में महात्मा गांधी के सफलता का मूल में 'बा' की दैवीय शक्ति ही थी। इस दौरान उपस्थित सभी छात्राओं के बीच डांस,...