प्रयागराज, अप्रैल 14 -- इविवि की एक छात्रा ने कर्नलगंज थाने में छह युवकों पर उसके साथ ही दो अन्य सहपाठी छात्राओं का डेढ़ महीने से पीछा करने और अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि 31 मार्च की शाम आरोपियों ने छात्राओं का पीछा करते हुए हॉस्टल गेट पर अभद्र हरकतें की। आरोपी सात्विक सिंह, कौशिक प्रताप, प्रियांश यादव, आयुष यादव, आनंद सिंह व अभय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...