लखनऊ, फरवरी 27 -- Lucknow University News: लखनऊ विश्वविद्यालय के नवीन परिसर में छात्राओं को खराब खाना परोसे जाने से बिगड़ी तबीयत के मामले में कुलपति प्रोफेसर जेपी सैनी ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है। कुलपति ने न्यू कैंपस के सभी महिला छात्रावासों की प्रोवोस्ट, असिस्टेंट प्रोवोस्ट के साथ ही एडिशनल चीफ प्रोवोस्ट को भी उनके पद से हटा दिया। बता दें कि कुलपति ने गुरुवार को गंगा छात्रावास का औचक निरीक्षण कर लगातार तीन घंटे तक छात्राओं से संवाद किया था। जिसमें छात्राओं ने प्रोवोस्ट, असिस्टेंट प्रोवोस्ट की कार्यशैली के प्रति जमकर नाराजगी जाहिर की थी। शुक्रवार को कुलपति के अनुमोदन के बाद कुलसचिव ने न्यू कैंपस स्थित तीनों महिला छात्रावास गंगा, लावण्या व डॉ. बीआर अंबेडकर महिला छात्रावास की प्रोवोस्ट व असिस्टेंट प्रोवोस्ट की नई तैनाती के आदेश जारी...