गाजीपुर, अप्रैल 13 -- देवकली। 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत आश्रम पद्धति विद्यालय चकेरी उपरवार और कस्तूरबा गांधी विद्यालय बरहपुर में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में सैकड़ों छात्राओं की टीबी के लक्षणों की जांच, पहचान और बलगम परीक्षण किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवकली के प्रभारी डॉ. एसके सरोज ने बताया कि यह अभियान 100 दिनों तक पूरे ब्लॉक में चलाया जाएगा, जिसमें संभावित मरीजों की जांच कर निःशुल्क दवा और उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक प्रदीप सिंह ने बताया कि अधिक जनसंख्या वाले क्षेत्रों में व्यापक जांच की जा रही है। इस दौरान डॉ. सूरज दुबे, डॉ. आकांक्षा सिंह, डॉ. अंकिता पांडेय, डॉ. अखिलेश, रोमा मिश्रा, शीतल प्रसाद और एसटीएस महताब सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान ...