छपरा, मार्च 25 -- खोदाईबाग यादव क्षत्रिय प्लस टू विद्यालय में कैंप का हुआ आयोजन नगरा। समग्र शिक्षा अभियान के तहत संचालित एडोलसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स के अंतर्गत बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा के तत्वावधान में यादव क्षत्रिय उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज खोदाई बाग में किशोरियों के स्वास्थ्य जांच के लिए टी-3 कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं की एनीमिया की जांच की गई और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। प्रभारी प्राचार्य डॉ. मंतव्य राज पाण्डेय ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोरियों के स्वास्थ्य की निगरानी करना और उनमें पोषण के प्रति जागरूकता लाना है।उन्होंने कहा कि स्वस्थ किशोरी ही सशक्त समाज का आधार होती है इसलिए ऐसे कैंप समय-समय पर आयोजित किए जाते रहेंगे। कैंप में स्वास्थ्यकर्मियों ने छात्राओं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.