बरेली, मई 12 -- इनरव्हील क्लब ऑफ बरेली साउथ की तरफ से कान्ति कपूर गल्र्स कॉलेज में छात्राओं की आधुनिक शिक्षा के लिए स्मार्ट क्लास में एंड्रॉयड डिजिटल एलईडी बोर्ड स्थापित कराया गया। छात्राओं के लिए एलईडी बोर्ड के माध्यम से विभिन्न शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। क्लब अध्यक्षा प्रीति जिंदल ने कहा कि विद्यालय में स्मार्ट क्लास की कमी महसूस की जा रही थी जिसे क्लब ने पूरा करने का प्रयास किया है। इस मौके पर सचिव मनीषा पांडेय, निधि अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, रंजना ठाकुर आदि मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...