श्रावस्ती, अक्टूबर 7 -- श्रावस्ती,संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस आगामी 11 अक्टूबर के अवसर पर कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कॉलेज सिरसिया की प्रतिभाशाली छात्राओं को जिला मुख्यालय भिनगा में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्रावस्ती अन्नपूर्णा गर्ग द्वारा छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया जाएगा। विद्यालय की ओर से अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के लिए चयनित छात्राओं की सूची में इरिता, अनामिका,संध्या राणा,अंशिका,धूपा,सुशीला,सुष्मिता, वैष्णवी राणा,काजल एवं शिल्पारानी शामिल हैं। कक्षा 6 से लेकर 11 तक की छात्राएं शामिल की गई हैं। इस अवसर पर छात्राओं को शिक्षा, प्रतिभा,उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किए जाने से छात्राओं में...