सुल्तानपुर, फरवरी 26 -- गोसाईगंज,संवाददाता। जयसिंहपुर शिक्षा क्षेत्र में संचालित आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं का गुरुवार को चिकित्सकीय टीम द्वारा रूटीन स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच के दौरान सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार और पेट दर्द की शिकायत से पीड़ित छात्राओं को निश्शुल्क दवाएं वितरित की गई। उघड़पुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम विद्यालय पहुंची। नोडल चिकित्साधिकारी डॉ. दिग्विजय सिंह और फार्मासिस्ट मो. राशिद ने छात्राओं का क्रमवार परीक्षण किया। यहां 50 छात्राओं का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें कुछ छात्राएं मौसमी बीमारियों से प्रभावित पाई गईं। चिकित्सकीय टीम ने सभी छात्राओं की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया और जिन छात्राओं में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.