फिरोजाबाद, जून 24 -- उत्तर थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर वापस लौट रही छात्राओं का वीडियो बनाने वाले युवक को परिजनों और आसपास के लोगों ने पकड़ लिया। लोगों ने उसको जमकर पीटा। हंगामा होने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया। उसी दौरान किसी ने घटना को अपने मोबाइल में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला मंगलवार देर शाम का है। कुछ छात्राएं कोचिंग सेंटर से पढ़ाई करने के बाद घर वापस जा रही थीं। उसी दौरान गोशाला के निकट खड़ा युवक अपने मोबाइल से छात्राओं की वीडियो बनाने लगा। छात्राओं द्वारा विरोध करने के बाद भी युवक नहीं माना। जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंच गए और युवक को पकड़ लिया। थाना उत्तर प्रभारी अंजीश कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है। पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। जांच के ब...