अल्मोड़ा, मई 2 -- नवीन भट्ट, रानीखेत। मिशन इंटर कालेज में आयोजित दो दिनी पारंपरिक ऐपण कार्यशाला संपन्न हुई। प्रतिभागियों ने ऐपण की विभिन्न चौकियों के अलावा रंगवाली पिछोड़ी बनाने के भी गुर सीखे। सांस्कृतिक समिति की तरफ से आयोजित पारंपरिक ऐपण कार्यशाला के दूसरे दिन प्रशिक्षिका ज्योति साह ने‌ बच्चों और महिलाओं को कुमाऊं संस्कृति की समृद्ध एवं आध्यात्मिक लोक कला ऐपण की बारीकियां बताई और विभिन्न चौकियां बनानी सिखाई। प्रयोगात्मक रूप से गेरू मिट्टी और बिस्वार से विभिन्न चौकियों का निर्माण किया। कार्यशाला में सिटी मांटेसरी स्कूल, बियरशिवा स्कूल, मिशन इंटर कॉलेज, नेशनल इंटर कॉलेज, सरस्वती उमावि, छावनी इंटर कॉलेज, राइका मजखाली आदि स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। समापन पर समिति अध्यक्ष विमल सती ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। यहा...