रायबरेली, अगस्त 26 -- रायबरेली। समाजवादी छात्र सभा के जिला अध्यक्ष शुभम लोहिया को बीते सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के रायबरेली आगमन पर छात्रों बेरोजगारों एवं आमजनमानस की आवाज उठाने पर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जेल में बंद कर दिया गया था। मंगलवार देर शाम जेल से रिहाई के बाद जिला अध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव की मौजूदगी में बड़ी संख्या में जेल के बाहर उपस्थित सपा नेताओं ने शुभम लोहिया का माला पहनाकर हौसलाफजाई किया। शुभम लोहिया ने कहा कि छात्र हित एवं जनसामान्य की समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों पर चलकर संघर्ष जारी रहेगा। जेल से बाहर शुभम लोहिया का वरिष्ठ नेता चौ.सुरेश निर्मल, हसीन अहमद, मो. अरशद खान, डा.अखिलेश पासी, प्रदीप तिवारी, आफताब अहमद रज्जू, मो.मुशीर, सौरभ सिंह, विजय मिश्रा, शिवम सिं...