मुंगेर, जुलाई 1 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की जमालपुर कॉलेज इकाई की ओर से मंगलवार को छात्रहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर कॉलेज अध्यक्ष राज चौधरी के नेतृत्व में कॉलेज परिसर में एक दिवसीय धरना आयोजित किया गया। धरना के बाद एबीवीपी के प्रतिनिधिमंडल ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपते हुए छात्रों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की। मौके पर राज चौधरी ने कहा कि, लंबे समय से छात्र-छात्राएं मूलभूत सुविधाओं के अभाव एवं विभिन्न शैक्षणिक समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन विश्वविद्यालय और कॉलेज प्रशासन की ओर से अपेक्षित पहल नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। विक्की आनंद ने कहा कि, यदि कुलपति शीघ्र इन मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं कर...