देहरादून, मार्च 24 -- विकासनगर। डाकपत्थर पीजी कॉलेज में छात्रसंघ समारोह में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कॉलेज के मेधावी छात्रों और प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रमों में स्थानीय संस्कृति की झलक दिखाई दी। गढ़वाली, जौनसारी, नेपाली और हिमाचली गीतों पर छात्र जमकर झूमे। पारंपरिक वेशभूषा में प्रस्तुत किए गए नृत्य और गीतों ने पूरे माहौल को जीवंत बना दिया। समारोह ने छात्रों के बीच एकता, सांस्कृतिक समृद्धि और उत्साह का संदेश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...