गोरखपुर, अप्रैल 11 -- गोरखपुर, वरिष्ठ सावंददाता। छात्रसंघ भवन स्थित कबाड़ी गली में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कोचिंग सेंटर की तीसरी मंजिल पर अचानक आग लग गई। आग लगते ही पूरे इलाके में धुआं फैल गया, जिससे वहां मौजूद छात्र-छात्राओं में हड़कंप मच गया। धुआं उठते देख छात्र-छात्राएं अपनी जान बचाने के लिए कोचिंग छोड़कर तुरंत बाहर की ओर भागे। कुछ ही देर में आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि तब तक कोचिंग सेंटर में रखा फ्रिज, कूलर, एसी सहित अन्य सामान जलकर खाक हो चुका था। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की ...