अलीगढ़, जून 18 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता समाजवादी छात्र सभा के महानगर अध्यक्ष मोहसिन मेवाती एवं मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव एडवोकेट इमरान पठान के नेतृत्व में छात्र नेताओं ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय, अलीगढ़ के कुलपति को छात्र हितों से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में छात्रसंघ चुनाव की बहाली, आलमपुर क्षेत्र में पीजी कॉलेज की स्थापना, छात्रवृत्ति समय से छात्रों के खातों में भेजने और निजी कॉलेजों द्वारा प्रैक्टिकल के नाम पर की जा रही अवैध शुल्क वसूली पर रोक लगाने की मांग की गई।महानगर अध्यक्ष मोहसिन मेवाती ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव विद्यार्थियों की लोकतांत्रिक आवाज है और इसकी बहाली समय की मांग है। छात्रवृत्ति, उच्च शिक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों पर सरकार को गंभीरता से कार्य करना...