मुजफ्फर नगर, मार्च 21 -- मुजफ्फरनगर। छात्रसंघ संयुक्त सचिव अमन जैन ने मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव कुमार से मुलाकात कर छात्रों की समस्याओं से संबंधित पांच सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। अमन जैन ने एमएससी सांख्यिकी के परीक्षा फॉर्म में अधिक शुल्क सुधारने, शुल्क का पूरा विवरण देने, विषम सेमेस्टर के परिणाम जल्द घोषित करने, अंकतालिका संशोधन हेतु ऑनलाइन पोर्टल शुरू करने और ओएमआर परीक्षा में स्टूडेंट कॉपी उपलब्ध कराने की मांग की। परीक्षा नियंत्रक ने त्वरित संज्ञान लेते हुए एमएससी सांख्यिकी के शुल्क विवरण को तत्काल ठीक कराया और अन्य मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर कपिल कुमार और गुलनिधेश्वर भी उपस्थित रहे। छात्रसंघ ने विश्वविद्यालय प्रशासन से छात्र हितों में जल्द ठोस कदम उठाने की अपील की है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.