रुद्रपुर, सितम्बर 25 -- सितारगंज। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को प्रत्याशियों ने जुलूस के साथ नामांकन कराया। अध्यक्ष पद के लिए तीन, उपाध्यक्ष पद के लिए दो, उपाध्यक्ष (छात्रा) पद के लिए दो, सचिव पद के लिए दो, संयुक्त सचिव पद के लिए दो, कोषाध्यक्ष पद के लिए तीन, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए दो, संकाय प्रतिनिधि पद के लिए चार और सांस्कृतिक सचिव पद के लिए दो नामांकन हुए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद समर्थित अध्यक्ष प्रत्याशी हरे कृष्ण मिस्त्री, कोषाध्यक्ष प्रत्याशी नंदिनी राणा एवं छात्रा उपाध्यक्ष प्रत्याशी प्रेरणा धामी ने जुलूस के साथ नामांकन कराया। रैली नई मंडी सितारगंज से डिग्री कॉलेज तक निकाली गई। यह भी पढ़ें- डीएसबी में छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन शुरू वहीं एनएसयूआई से अध्यक्ष प्रत्याशी चंदन सिंह, उपाध्यक्ष प्रत्याश...