देवरिया, मार्च 28 -- सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। सपा सांसद रमाशंकर राजभर ने लोकसभा में उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों और संबद्ध डिग्री कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव न होने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि छात्र राजनीति लोकतंत्र की पहली पाठशाला है और संसद में बड़ी संख्या में ऐसे सदस्य हैं, जो छात्र राजनीति से आगे बढ़कर यहां तक पहुंचे हैं।उन्होंने कहा कि देश के अधिकांश विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव हो रहे हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश में पिछले चार वर्षों से यह प्रक्रिया ठप है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, लखनऊ विश्वविद्यालय, गोरखपुर विश्वविद्यालय और काशी विश्वविद्यालय सहित उनसे संबद्ध कॉलेजों के छात्र चुनाव की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। सांसद ने आरोप लगाया कि मांग करने वाले छात्रों पर लाठीचार्ज किया जा रहा है और उनके खिलाफ ...