रिषिकेष, सितम्बर 12 -- आगामी छात्रसंघ चुनाव को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। संगठन के पदाधिकारियों ने शनिवार को बैठक कर संगठन की मजबूती, प्रत्याशियों के आवेदन और छात्र-छात्राओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर मंथन किया। कांग्रेस भवन में आयोजित बैठक एनएसयूआई जिलाध्यक्ष प्रकाश नेगी ने कार्यकर्ताओं को छात्र-छात्राओं के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझने तथा छात्रहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ चुनाव को लेकर संगठन पूरी तरह तैयार है। एनएसयूआई हमेशा से छात्र-छात्राओं के अधिकारों और उनकी समस्याओं को लेकर संघर्ष करती रही है। आगामी चुनाव में संगठन पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगा और छात्रहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा। यह भी पढ़ें- DUSU Ele...