रुद्रपुर, दिसम्बर 18 -- सितारगंज, संवाददाता। हाईकोर्ट के निर्णय के बाद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ अध्यक्ष पद के लिए 7 फरवरी को दोबारा मतदान कराया जाएगा। इस संबंध में प्राचार्य प्रो. रेनू रानी बंसल ने महाविद्यालय के सूचना पट पर नोटिस चस्पा कर दिया है। पूर्व में हुए अध्यक्ष पद के निर्वाचन को निरस्त कर दिया गया है। प्राचार्य प्रो. रेनू रानी बंसल ने बताया कि 27 सितंबर को महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव संपन्न कराया गया था, जिसमें गौरव सिंह फर्त्याल का अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ था। हाईकोर्ट ने इस निर्वाचन को विधिसम्मत न मानते हुए दोबारा मतदान कराने के निर्देश दिए हैं। छात्रसंघ चुनाव में छात्रा राजविंदर कौर ने भी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया था। तथ्यों को छिपाकर नामांकन करने की पुष्टि होने पर उनका नामांकन...