आरा, अप्रैल 4 -- आरा। भोजपुर जिले में छात्र राजनीति को नई दिशा देते हुए सौरभ पांडेय को छात्रशक्ति का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। मनोनीत की खबर मिलते ही उनके चाहने वालों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने इसे युवाओं के सशक्तिकरण और संगठन को मजबूती देने की दिशा में अहम कदम बताय। सौरभ पांडेय को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। बक्सर निवासी छात्रशक्ति सुप्रीमो सौरभ तिवारी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा। वहीं भुवन पांडेय, मंगलम पराशर, रंगनाथ पांडेय, अविनाश पांडेय, दीपू मिश्रा और विश्वजीत पांडेय, बिभु जैन, अमिता बाबा और आशीष त्रिपाठी सहित अन्य सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी हर्ष व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...