छात्रवृत्ति से वंचित छात्रों को मिलेगा एक और मौका, 29 सितंबर से होगा भुगतान
प्रयागराज, अगस्त 28 -- दशमोत्तर छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत शैक्षिक सत्र 2025-26 में आवेदन करने के बावजूद छात्रवृत्ति से वंचित रह गए छात्र-छात्राओं के लिए राहत की खबर है। शासन ने सभी वर्गों के ऐसे पात्र छात्रों की छात्रवृत्ति का भुगतान कराने के लिए मास्टर डाटाबेस तैयार करने, सत्यापन लॉक करने और आवेदन में सुधार की समय-सारिणी जारी कर दी है। इसके तहत शिक्षण संस्थानों को एक से सात सितंबर तक मास्टर डाटा तैयार करना होगा। विश्वविद्यालय या कॉलेज की ओर से फीस आदि का सत्यापन दो से आठ सितंबर तक किया जाएगा, जबकि रिजल्ट अपलोड करने की प्रक्रिया तीन से 10 सितंबर तक पूरी करनी होगी। त्रुटिपूर्ण आवेदन में छात्र-छात्राएं 16 से 18 सितंबर तक सुधार कर सकेंगे। इसके बाद सही आवेदन 17 से 19 सितंबर तक संबंधित शिक्षण संस्थान में जमा करना होगा। संस्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.