लखनऊ, अक्टूबर 3 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता यह भी पढ़ें- छात्रवृत्ति का पैसा तक खा गई थी सपा सरकार: सीएम योगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों छात्रवृत्ति की राशि पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। विद्यार्थियों ने सीएम की सराहना करते हुए कहा कि आर्थिक सहायता से पढ़ाई जारी रखने में परिवार को बड़ी राहत मिलेगी। छात्रवृत्ति केवल आर्थिक मदद नहीं, बल्कि उनके भविष्य के सपनों को आगे बढ़ाने का सहारा भी है। यह भी पढ़ें- 5656 विद्यार्थियों के खातों में पहुंची छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशिछात्रों की राय गोसाईंगंज के सत्यम ने कहा कि छात्रवृत्ति का इस्तेमाल किताबों और जरूरी शैक्षणिक सामग्री खरीदने में करेंगे। सुरियामऊ के विवेक कनौजिया ने कहा कि छात्रवृत्ति से फीस और किताबों का खर्च पूरा करने में मदद मिलेगी। रकीबखेड़ा के अमन कुमार ने क...