छात्रवृत्ति लाभार्थियों की संख्या में इजाफा
बलिया, अगस्त 10 -- बेल्थरारोड। सलेमपुर से सपा सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी ने कहा कि अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (ईबीसी), विमुक्त, घुमंतू एवं अर्ध घुमंतू जनजातियों के विद्यार्थियों को दी जाने वाली प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं में लाभार्थियों की संख्या में वृद्धि हुई है। सांसद विद्यार्थी द्वारा लोकसभा में पूछे गए सवाल के जवाब में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री बीएल वर्मा ने तीन वर्ष के आंकड़े जारी किए हैं। मंत्री ने लोकसभा में बताया कि वर्ष 23-24 में प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति से 18.43 लाख और पोस्ट- मैट्रिक छात्रवृत्ति से 27.16 लाख विद्यार्थी लाभान्वित हुए। सांसद ने छात्रवृत्ति वितरण में देरी, ओबीसी विद्यार्थियों के लिए विशेष शैक्षणिक सहायता योजना तथा छात्रवृत्ति राशि बढ़ाने की संभावनाओं को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.