लोहरदगा, जून 8 -- लोहरदगा, संवाददाता। समाहरणालय सभाकक्ष, लोहरदगा में उपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में सोमवार को कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना 2025-26 के लंबित प्रविष्टि कार्य को शीघ्र पूरा करने और 2026-27 में आधार लिंक नहीं होने से लंबित मामलों के लिए विद्यालयों में विशेष शिविर लगाकर आधार सत्यापन कराने का निर्देश दिया गया। पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना 2024-25 और 2025-26 के लंबित आवेदनों को संस्थान और जिला कल्याण अधिकारी स्तर से स्वीकृत कर जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करने और एमआईएस प्रविष्टि कार्य में तेजी लाने को कहा गया। छात्रवृत्ति योजनाओं की महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी सभी विद्यालयों और संस्थानों तक पहुंचाने का भी निर्देश दिया गया।बैठक में संविधान की धारा 275 (1) के तहत...