पटना, जनवरी 30 -- पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री रमा निषाद ने राज्य सरकार की ओर से पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति अनुदान को दोगुना करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार जताया और कहा कि छात्रवृत्ति में बढ़ोतरी मील का पत्थर साबित होगा। शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि इसके साथ ही मेधावृत्ति के लिए आय सीमा अब 3 लाख कर दी गई है। मुख्यमंत्री की पहल पर लिए गए इन निर्णयों से शिक्षा की राह में आने वाली आर्थिक बाधाएं दूर होंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...