देवरिया, अगस्त 11 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सलेमपुर के सपा सांसद रमाशंकर राजभर ने सोमवार को लोकसभा में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के छात्रों की प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति का मुद्दा उठाया। सांसद रमाशंकर राजभर ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर पिछड़े वर्ग के किसी भी छात्र की पढ़ाई छात्रवृत्ति के भुगतान में देरी के कारण प्रभावित नहीं होनी चाहिए। सरकार को छात्रवृत्ति का समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करना चाहिए, ताकि छात्र-छात्राओं को आर्थिक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।सांसद ने पिछले तीन वर्षों में ओबीसी वर्ग के कितने छात्रों को इन दोनों योजनाओं का लाभ मिला, इसका राज्यवार ब्योरा भी मांगा। सांसद ने यह भी पूछा कि क्या विभिन्न राज्यों से ओबीसी छात्रों की छात्रवृत्ति में विलंब की शिकायतें प्राप्त हुई हैं। यह भी पढ़ें- छात्रवृत्ति लाभार...