लखनऊ, अप्रैल 13 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता आयुर्वेदिक शिक्षण संस्थानों से बीएएमएस कर रहे छात्रों ने छात्रवृत्ति वितरण में असमानता और अनियमितताओं का आरोप लगाया है। बड़ी संख्या में छात्र एबीवीपी के नेताओं के साथ सोमवार को विकास भवन पहुंचे और जिला समाज कल्याण अधिकारी के समक्ष अपना आक्रोश व्यक्त किया। समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि ऐसी समस्या कई कॉलेजों से आ रही हैं। उनकी बात वह शासन तक पहुंचाएंगे।यहां पहुंचे ज्यादातर छात्र मोहनलालगंज के कॉलेज से आए थे। उनका कहना था कि ओबीसी वर्ग के छात्रों को छात्रवृत्ति मिल गई है जबकि सामान्य और एससी वर्ग के छात्रों को अभी तक नहीं मिली है। यह भी पढ़ें- छात्रवृत्ति योजना में राहत, वंचित छात्रों को दोबारा मौका छात्रों का आरोप है कि प्रवेश तिथि और अन्य विवरण गलत भरवाए जा रहे हैं, जिससे आवेदन प्रक्रिया प्रभावित...